About Us Hero

भारत-नेपाल मैत्री साहित्य एवं सांस्कृतिक सद्भावना यात्रा 2026

Awareness

भारत-नेपाल मैत्री साहित्य एवं सांस्कृतिक सद्भावना यात्रा 2026
25 May

भारत-नेपाल मैत्री साहित्य एवं सांस्कृतिक सद्भावना यात्रा 2026

समय

25 May, 2026, 12:00 AM
31 May, 2026, 11:58 PM

स्थान

Nepal

क्षमता

400 व्यक्ति


विवरण

अथाई मीडिया इन्टरनेशनल के बैनर तले समन्वय वाणी फाउंडेशन द्वारा भारत और नेपाल के संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से एक भव्य सात दिवसीय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

यह यात्रा केवल भ्रमण मात्र नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के आदान-प्रदान का एक साझा मंच है। गोरखपुर से शुरू होकर यह यात्रा हिमालय की गोद में बसे काठमांडू, सुरम्य पोखरा और भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी से होते हुए श्री राम की नगरी अयोध्या में संपन्न होगी।

यात्रा का मुख्य आकर्षण:

  • त्रिदिवसीय साहित्यिक कार्यक्रम: काठमांडू में 26 से 28 मई तक अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों के साथ संवाद और गोष्ठी।

  • प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक दर्शन: काठमांडू की सुंदरता, पोखरा का नैसर्गिक वातावरण और लुम्बिनी के शांति संदेश का अनुभव।

  • अयोध्या आगमन: यात्रा का समापन आध्यात्मिक नगरी अयोध्या में।

यात्रा कार्यक्रम

  • 25 मई: गोरखपुर से यात्रा का प्रस्थान

  • 26 - 28: मईकाठमांडू में त्रिदिवसीय साहित्यिक कार्यक्रम एवं स्थानीय भ्रमण

  • 28 मई (रात्रि): काठमांडू से पोखरा के लिए प्रस्थान

  • 29 - 30 मई: पोखरा दर्शन एवं भ्रमण

  • 31 मई: लुम्बिनी दर्शन, गोरखपुर मार्ग से होते हुए अयोध्या आगमन एवं यात्रा की पूर्णता

सहभागिता कैसे करें

यह यात्रा विशेष रूप से पत्रकारों, साहित्यकारों और समाजसेवियों के लिए आयोजित की गई है।

  1. संपर्क: विस्तृत जानकारी और पंजीकरण के लिए संस्था के निदेशक डॉ. अखिल बंसल से संपर्क करें।

  2. पंजीकरण: यात्रा में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म भरकर भेजना अनिवार्य है।

  3. सीमित सीटें: इच्छुक महानुभाव शीघ्र अपनी सीट सुरक्षित करें।

पंजीकरण करें

इस कार्यक्रम में भाग लें

कृपया अपनी जानकारी भरें ताकि हम आपको अपडेट रख सकें।

सबमिट कर के आप हमारी नियम और शर्तों से सहमत होते हैं। हम आपकी गोपनीयता का सम्मान करते हैं।