हमारा संकल्प,
साहित्य एवं पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना
एक ऐसा वैश्विक मंच तैयार करना जहाँ विचार, संस्कृति और रचनात्मकता का समन्वय हो।
समन्वय वाणी फाउंडेशन ट्रस्ट: एक परिचय
यह संगठन प्रारंभ में समन्वय वाणी जिनागम शोध संस्थान के रूप में प्रारंभ हुआ। शोध संस्थान के माध्यम से सर्व प्रथम सत्साहित्य प्रकाशन का कार्य प्रारंभ किया गया। बाद में यह निर्णय लिया गया कि अब इसे समन्वय वाणी फाउंडेशन के नाम से रजिस्टर्ड करा कर इसके माध्यम से अध्यात्म,अहिंसा, शाकाहार, जीव दया व मानव सेवा का कार्य हाथ में लिया जाए।
'समन्वय वाणी फाउंडेशन' साहित्य,पत्रकारिता और सामाजिक सेवा का एक समन्वित मंच है। इसकी स्थापना 26 अगस्त 2006 में की गई। परन्तु विधिवत रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही 20 अगस्त 2008 को उप पंजीयक, जयपुर (पंचम) द्वारा कराई गयी। संस्था का रजिस्ट्रेशन क्रमांक 2008397000897 है। संस्था के संस्थापक जर्नलिस्ट डा.अखिल बंसल हैं।
श्वेतपिच्छाचार्य श्री विद्यानंद जी मुनिराज
हमारे कार्यक्षेत्र
समन्वय वाणी फाउंडेशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न संगठन और पहल जो समाज सेवा, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ
अ. भा. जैन पत्र संपादक संघ जैन पत्रकारिता के लिए समर्पित संगठन है। यह समन्वय वाणी फाउंडेशन का सहयोगी संगठन है।
यह संगठन प्रारंभ में समन्वय वाणी जिनागम शोध संस्थान के माध्यम से प्रारंभ हुआ। इस शोध संस्थान के द्वारा 2 अक्टूबर 2006 को विजया दशमी के पावन दिवस पर 'अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ' के नाम से संगठन के गठन का निर्णय लिया गया।
1 मार्च 2007 को इस संस्थान की ओर से अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में जैन पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका 10 अप्रैल 2007 को उप पंजीयक (चतुर्थ) के कार्यालय में विधिवत रजिस्ट्रेशन कराया गया।
अथाई मीडिया इन्टरनेशनल
स्थापना: 22 अप्रैल 2020
समन्वय वाणी फाउंडेशन ट्रस्ट के अंतर्गत अथाई मीडिया इंटरनेशनल मुख्य रूप से संचालित संगठन है जो पत्रकारिता, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है।
22 अप्रैल 2020 को आचार्य श्री विद्यानंद जी के जन्मदिवस के अवसर पर नवोदित साहित्यकारों को संगठित करने के उद्देश्य से अथाई समूह की स्थापना की गई।
यह समूह व्हाट्सएप पर सक्रिय रहकर नवोदित साहित्यकारों को मंच प्रदान करता है। इस संगठन के माध्यम से अब तक तीन काव्य संग्रह प्रकाशित किए जा चुके हैं।
अथाई काव्य प्रवाह
अथाई काव्य कोश
अथाई के स्वर
हमारा लक्ष्य (Mission)
- सत्यनिष्ठ और समाजोन्मुख पत्रकारिता को प्रोत्साहन
- साहित्यिक चेतना का विस्तार
- अहिंसा एवं जीव दया के मूल्यों का प्रसार
- मानव सेवा आधारित सामाजिक पहल
- युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा प्रदान करना
हमारी दृष्टि (Vision)
एक ऐसे समाज का निर्माण जहाँ विचार में संतुलन, व्यवहार में करुणा और अभिव्यक्ति में जिम्मेदारी हो। एक न्यायपूर्ण और समृद्ध समाज ही हमारी अंतिम दृष्टि है।
हमारे उद्देश्य
-
नैतिक पत्रकारिता का संवर्धन
सत्य, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देना।
-
साहित्य एवं संस्कृति का संरक्षण
भारतीय एवं वैश्विक साहित्य, कला और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण व प्रसार।
-
वैश्विक मंच उपलब्ध कराना
लेखकों, कवियों, पत्रकारों एवं विचारकों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना।
-
डिजिटल मीडिया का विस्तार
ई-पेपर, न्यूज पोर्टल, यूट्यूब एवं अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का संचालन एवं विकास।
-
युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन
युवाओं को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं रचनात्मक अवसर प्रदान करना।
-
संगोष्ठी एवं कार्यक्रम आयोजन
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलन, कार्यशाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना।
-
सम्मान एवं पुरस्कार
साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का सम्मान।
-
सामाजिक जागरूकता
शिक्षा, पर्यावरण, अहिंसा एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जन-जागरण।
-
राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय सहयोग
विभिन्न संस्थाओं के साथ समन्वय एवं सहयोग स्थापित करना।
-
अनुसंधान एवं प्रकाशन
साहित्य, संस्कृति एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में शोध, संकलन एवं प्रकाशन।
हमारा प्रभाव
सकारात्मक पत्रकारिता का डिजिटल विस्तार
साहित्यकारों के लिए नियमित प्रकाशन मंच
सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन
डिजिटल अभिलेखागार एवं पीडीएफ प्रकाशन व्यवस्था
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संवाद पहल
प्रकाशन
त्रैमासिक पत्रिका "अखिल सेतु"
PDF उपलब्धदैनिक पत्र PDF संस्करण
दैनिक अपडेटदैनिक साहित्यिक रचनाएँ
साहित्यिकविशेषांक एवं शोध प्रकाशन
शोधअन्य उपयोगी सत्साहित्य का प्रकाशन
सत्साहित्यहमारी कार्यप्रणाली
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
हम बच्चों के लिए स्कूलों में बेहतर बुनियादी ढांचा और सीखने का माहौल सुनिश्चित करते हैं।
स्वास्थ्य सेवाएं
दूरदराज के क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन।
महिला सशक्तिकरण
महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाना।
हमारी समर्पित टीम
समाज सेवा के प्रति समर्पित उत्साही लोगों का समूह जो बदलाव लाने के लिए दिन-रात काम कर रहा है।
हमारे नेतृत्व का संदेश
संस्थापक संदेश
स्नेह एवं विश्वास सहित,
जर्नलिस्ट डॉ. अखिल बंसल
संस्थापक/निदेशक, समन्वय वाणी फाउंडेशन
न्यास अध्यक्ष का संदेश
आशीर्वाद सहित,
मिलापचंद डण्डिया
ट्रस्ट अध्यक्ष, समन्वय वाणी फाउंडेशन ट्रस्ट
क्या आप हमारे साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं?
जैन पत्र संपादक संघ व अथाई मीडिया इंटरनेशनल से जुडकर समन्वय वाणी परिवार का हिस्सा बनें और समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य व पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान दें।